घोड़े जैसी ताकत बढ़ाने के लिए क्या खाना चाहिए?HealthPlanet

Posted on Sat 17th Dec 2022 : 09:12

अगर चने से दोगुनी ताकत चाहते हैं तो उसे अंकुरित होने के बाद खाएं। इसे आप अपने नाश्‍ते में शामिल कर सकते हैं। अंकुरित चने खाने से आपको भरपूर मात्रा में प्रोटीन और विटामिन मिलेगा। अं‍कुरित चने में कई पोषक तत्‍व बढ़ जाते हैं।

अंकुरित चने को अगर नियमित रूप से लिया तो आपको इसके ढ़ेरों फायदे होंगे। बड़े बुजुर्ग लोग कहते है अगर घोड़े जैसी ताकत पाना चाहते है तो चने खाएं और यह बात सही भी है। प्रतिदिन अंकुरित चने के अनेकों फायदे होते है। तो चलिए जानते है अंकुरित चने के फायदे-काले चने सेहत के लिए बहुत फायदेमंद होते हैं। अंकुरित चने को अगर नियमित रूप से लिया तो आपको इसके ढ़ेरों फायदे होंगे। इसका प्रयोग किसी भी रूप में किया जाए, यह सेहतमंद ही होता है, लेकिन अंकुरित कर खाने पर आप इसके पोषक तत्वों का दुगुना लाभ उठा सकते हैं। काले चने फाइबर से भरे होते हैं। इसे भिगोकर खाना पेट के लिए बहुत लाभदायक होता है।

कब्‍ज दूर करे
अंकुरित चने में फाइबर की मात्रा बहुत होती है। सुबह-सुबह नाश्ते में अंकुरित चना खाने से कब्ज की शिकायत दूर होती है।

थकान दूर भगाए
थकान और आलस भी दूर भगाता है अंकुरित चने का सेवन। कहते भी हैं चने खाने से घोड़े जैसी ताकत मिलती है।

डायबिटीज में है फायदेमंद
डायबिटीज की समस्या में भी फायदेमंद है अंकुरित चना खाना। यह शरीर में शुगर की मात्रा को नियंत्रित रखता है। शुगर के मरीजों के लिए सुबह-सुबह खाली पेट इसका सेवन फायदेमंद होता है।

आयरन की कमी दूर करे
आयरन की कमी को भी पूरा करता है अंकुरित चना। ऐसे में गुड़ के साथ इसे खाना बहुत बेहतर होता है। अंकुरित चने खाने से शरीर को भी गर्माहट मिलती है।

solved 5
wordpress 3 years ago 5 Answer
--------------------------- ---------------------------
+22

Author -> Poster Name

Short info